प्रसव के लिए तड़प रही महिला,एंबुलेंस ना पहुंचने से नन्हीं मासूम बच्चे की गई जान

[object Promise]

हुसेनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हाजीपुरगंग के सेमरहटा का पुरवा गांव में एंबुलेंस ना पहुंचने के कारण प्रसव से होने वाली नन्ही मासूम बच्चे की गई जान l सीताराम पुत्र महेंद्र रैदास जिसकी पत्नी रात प्रसव क्रिया के लिए तड़प रही थी तभी गांव की आशा बहू को बुलाया और एंबुलेंस को फोन किया बातचीत होने के बाद आधे घंटे में आने को कहा था l

गांव के किनारे इंतजार करते रहे लेकिन एंबुलेंस ना पहुंचने से प्रसव प्रताड़ित महिला को किसी प्रकार मोटरसाइकिल से कोराई हॉस्पिटल पहुंचाया गया ले जाते वक्त महिला को ठंड लग चुकी थी, नर्स प्रसव क्रिया करने के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया l

योगी जी के फॉर्मूला बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते है फिर भी किसी ना किसी वजह से बच्ची को जान गवाना पड़ा लापरवाही प्रशासन या व्यवस्थापक की है इसमें दोषी कौन क्या उसको सजा मिल पाएगी नहीं तो इसी तरह जाने जाती रहेंगी व्यवस्था ना सुधरने की स्थिति में जनता का क्या हाल होगा सारे फार्मूले फेल होते नजर आ रहे हैं l

माननीय योगी नाथ कितना भी सुधार लें लेकिन प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से मौन है अतः समय पर एंबुलेंस न होने की वजह से नन्ही सी बच्ची की जान गई अगर शायद एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती छोटी सी बच्ची की जान बच जाती कौन दोषी सरकार या जनता जिसका तो फैसला सरकार करेगी l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *