By सत्य प्रकाश मद्धेशिया
महाराजगंज । श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धनहा बैजौली में शुक्रवार को ताजिया दफन नही हुआ। ताजियादार बिच खेत में ताजिया रखकर वापस चले गये। बड़हरा समेत लगभग आधा दर्जन गांव का ताजिया देर रात तक दफन नही हो सका। लोगो में चर्चा है कि देर रात जब एक भी ताजियादार मौके पर नही थे, तभी प्रशासन ने खुद ताजिया कर्बला तक फहुंचा दिया और ताजियादारों को सेहरा दफन करने का मौका तक नही दिया।
प्रशासन की इस कार्य प्रणाली को लेकर ताजियादारों में काफी आक्रोश व्याप्त है। ताजियादारों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए प्रशासन नें धनहा,बैजौली, बैरिया, पुरैना आदि सभी स्थानो पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है ।
इस संबंध मे इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा रामपाल यादव से बताया कि देर रात ताजियादारों के बीच बात चीत के माध्यम से सहमति बनाई गयी और ताजिये को मुख्यमार्ग से ले जाकर ताजिया दफन कराया गया। हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराया गया । वही ताजियादारों का कहना है कि ताजिया कब और कैसे दफन कराया गया यह किसी ताजियादार को पता नही चल सका। जिले के उच्च अधिकारियो के दिशा निर्देश पर ब्यालीसगावा के हर मुख्य मार्ग पर पुलिस और पीएसी बल के साथ साथ राजस्व टीम को तैनात कर दिया गया है।
Leave a Reply