प्रयागराज में पुलिस प्रशासन के संरक्षण में गैस रिफलिंग का काला बाजारी धंधा खूब फल फूल रहा है

प्रयागराज में पुलिस प्रशासन के संरक्षण में गैस रिफलिंग का काला बाजारी धंधा खूब फल फूल रहा है

प्रयागराज के बाबूगंज मंडी में गैस रिफलिंग का काला बाजारी पुलिस के संरक्षण में जोरो से फल फूल रहा है आप को बताते चलें कि यहां संगम गैस एजेंसी व प्रयाग गैस एजेंसी के सप्लायर जब सुबह गाड़ी आ जाती है तो उसमे से पन्द्रह व बीस सिलेंडर हर सप्लायर ले लेता है और उसको बाबूगंज मंडी में ले जा कर हर सिलेंडर से तीन व चार किलो गैस निकाल कर फिर कंन्जूमर के घर पर लगा दिया जाता है l इतना ही नहीं बल्कि रेट से ज्यादा बीस से पचीस रुपये ज्यादा लिया जाता है यह सब पुलिस प्रशासन के दम पर होता है क्योंकि पुलिस प्रशासन मुट्ठीगंज थाना व गऊ घाट चौकी ओर एस ओ जी को हर महीने तीस हजार रुपये महीने जाता है जो कि पुलिस के दलालों के मध्यम से पैसा पहुंचाया जाता है l

इसकी शिकायत प्रसाशन से कई बार लोगों ने किया लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है लोगों का कहना है कि यह काला बाजारी कई सालो से चल रहा है यहां के नगरवासियों का कहना है कि यहां आग जनी की छुट पुट घटना होती रहती है किसी दिन यह छुटपुट घटना बडा रुप ले सकती है इस पर शासन व प्रशासन नजरअंदाज कर रहे हैं क्योंकि उनको हर महीने तीन हजार रुपये मिल रहा है प्रशासन अपने पैसे कमाने के चक्कर में हजारों लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *