यागराज/इलाहाबाद : कुंभ मेले में गांजा तस्करी के आरोप में सुनील किशोर शुक्ला, अतुल कुशवाहा, अशोक त्रिपाठी व मुकेश मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। सभी उन्नाव जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से 77 किलो गांजा, दो कार और मोबाइल बरामद किया गया –अभियुक्तों को पुलिस लाइन सभागार में मीडिया के सामने पेश किया गया। एसपी क्राइम मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि अशोक त्रिपाठी गिरोह का सरगना है। अपने साथी उन्नाव निवासी अकबर के साथ मिलकर गांजा की तस्करी करता था। अकबर, बोकारो से गांजा खरीदकर चंदौली बार्डर तक भेजवाता था।
इसके बाद वह लोग प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर समेत अन्य शहरों में भी बेचते थे एस पी क्राइम मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि इस बार कुंभ मेले के लिए खेप लाया था। पूछताछ में यह भी पता चला कि अकबर से पांच सौ रुपये प्रति किलो गांजा खरीदकर अशोक पांच से छह हजार रुपये किलो बेचता था। अशोक अपने साथियों को एक चक्कर में 20-20 हजार रुपये देता था इसकी कमाई से ही अशोक कार खरीदा और के बाद अकरमपुर, उन्नाव में होटल बनवा रहा है। गिरोह का पता चलने पर इंस्पेक्टर सोरांव सुरेंद्र नाथ और क्राइम ब्रांच की टीम ने गांजा लदी कार को अलीपुर गांव के सामने हाईवे पर पकड़ लिया।
Leave a Reply