प्रयागराज के सिविललाइन के धोबी घाट के पास कालिका रेस्टोरेंट में चले बम व गोलियां

[object Promise]
रिपोर्टर राकेश कुमार केसरवानी

प्रयागराज के सिविल लाइंस के धोबीघाट के पास का इलाका शनिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग-बमबाजी से थर्रा उठा। यहां स्थित कालिका रेस्टोरेंट पर बाइकसवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ बम चलाए। साथ ही फायरिंग भी की। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। उधर दहशत के चलते रेस्टोरेंट मैनेजर व कर्मचारी भी चुप्पी साधे रहे।धोबीघाट के पास ही कालिका रेस्टोरेंट है। रोज की तरह शनिवार रात भी यहां कर्मचारी अपने काम में लगे हुए थे। मैनेजर कौशाम्बी निवासी उमेश ने बताया कि अचानक रेस्टोरेंट के बाहर बाइकसवार युवक आ धमके। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही युवकों ने बम चलाना शुरू कर दिया। हमलावरों की ओर से एक के बाद कई बम चलाए गए। साथ ही गोलियां भी चलाईं।

जोरदार धमाकों से वहां दहशत फैल गई। उधर रेस्टोरेंट के भीतर बैठे लोगों व कर्मचारियों में भगदड़ मच गई।दहशत के चलते उन्होंने शटर बंद कर लिया। उधर बमबाजी व फायरिंग करने के बाद सफारीसवार युवक वहां से भाग निकले। बम लगने से रेस्टोरेंट का बोर्ड व फायरिंग में कांच का बना डोर फ्रेम क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर थार्नहिल चौकी प्रभारी अरविंद कुमार के साथ ही डायल 100 टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ की लेकिन कर्मचारी व मैनेजर कुछ बता नहीं पाए। किसी विवाद के बाबत भी इंकार किया। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। हमलावर कौन थे और उन्होंने हमला क्यों किया, इस बारे में मैनेजर व कर्मचारी भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं।सुत्रों का कहना है कि जिस रेस्टोरेंट पर हमला हुआ, एक पहले उसके करीब ही स्थित एक अस्पताल पर बम फेंका गया था। हालांकि किस विवाद में बम चलाया गया, इसकी जानकारी कोई नहीं दे पाया।

पुलिस को पूछताछ में यह भी पता चला है कि जिस वक्त हमला हुआ, वहां एक सफारी कार भी खड़ी थी। इसमें भीतर कुछ लोग बैठे थे। घटना के बाद वह सफारी लेकर चले गए। वह कौन थे, इस बारे में रेस्टोरेंट कर्मचारी कुछ बता नहीं पाए। एक आशंका इस बात की भी है कि हमलावरों का विवाद सफारी सवार युवकों से रहा है उधर इस मामले में जब इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया से बात की गई तो उन्होंने कोई शिकायत मिलने की बात से ही इंकार कर दिया। कहा कि कहीं से जानकारी मिलने के बाद वह स्वयं मौके पर गए थे लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *