प्रयागराज झूँसी में बेख़ौफ़ बदमाशों ने इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों के एक व्यापारी के शोरूम में घुसकर उस पर फ़िल्मी अंदाज़ में गोलियां बरसाईं. फायिरंग में व्यापारी विजय अग्रवाल को एक गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी के शोरूम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की और बाद में हवा में हथियार लहराते हुए आराम से भाग निकले. यह पूरी वारदात शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के चेहरे भी नजर आ रहे हैं.
घायल व्यापारी और उसके परिवार वालों का आरोप है कि जेल में बंद एक बदमाश के नाम पर उससे लगातार रंगदारी मांगी जा रही थी. ऐसे में उसे आशंका है कि हमले में जेल का कोई कनेक्शन हो सकता है यह सनसनीखेज वारदात प्रयागराज के झूंसी इलाके की है. विजय अग्रवाल नाम का व्यापारी झूंसी इलाके में इलेक्ट्रानिक्स सामानों का शोरूम चलाता था. आज दोपहर को जब वह शोरूम पर बैठा था तभी पल्सर बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे एक बाइक स्टार्ट कर खड़ा हुआ था, जबकि दो हथियारबंद बदमाशों ने गेट से ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.
व्यापारी विजय सामानों के पीछे छिप गया, फिर भी उसे एक गोली लगी. हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है इसी क्रम आप को बताते चलें कि इसके पहले झूँसी में जिला पंचायत सदस्य को गोली मारी गई और कई ऐसे वाकिया हुए फिर भी प्रशासन मौन क्यो
Leave a Reply