प्रयागराज के खरबंदा मार्केट के पास एसेसरीज में लगी आग

[object Promise]

प्रयागराज के मुट्ठीगंज के रहने वाले हीरालाल केसरवानी के बेटे राजेश केसरवानी का ताशकंद मार्ग पर जेपी होंडई शोरूम वाली गली में मकान है। खरबंदा मार्केट के पास उनकी आरके एसेसरीज के नाम से दुकान है। यहां कारों आदि में सीट कवर लगाए जाते हैं। कारोबारी ने अपने ताशकंद मार्ग वाले मकान के तीसरे फ्लोर पर गोदाम उसी के बगल के कमरे में सीट बनाने के लिए मशीनें आदि लगा रखीं थीं दोपहर में कारीगर काम कर रहे थे।

अचानक शार्ट सर्किट से फोम और सीट कवर के कपड़ों में आग फैल गई। फोम, कपड़े और प्लास्टिक होने की वजह से आग फैलती गई। संकरी गली में धुआं भर गया। आग के चलते अफरातफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। कारोबारी का कहना है कि करीब चार लाख का सामान जला है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *