ब्योरो चीफ – राकेश कुमार केसरवानी
इलाहाबाद प्रयागराज के अतरसुइया इलाके में आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए प्रयागराज पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकडे गए लोगों के पास से तकरीबन चार लाख रूपये नगद और बीस मोबाइल फोन को बरामद कर लिए हैं ।ऑनलाइन सट्टेबाजी का यह कारोबार बड़े शहरों में बैठे सटोरियों द्वारा मोबाइल फोन के संचालित किया जाता था गिरफ्तार हुए लोग पिछले कई सालों से आईपीएल मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी कराकर लाखों रुपये कमाते थे।
पकडे गए लोग सिर्फ एजेंट के तौर पर काम करते थे, जबकि पूरा नेटवर्क दिल्ली और मुम्बई जैसे बड़े शहरों से संचालित किया जाता था पुलिस ने शहर के अतरसुइया इलाके से एक मकान में बैठकर शाम को मैच में सट्टा लगवाने की तैयारी में बैठे सटोरियों को गिरफ्तार किया। मोबाइल फोन के जरिये इस गिरोह का नेटवर्क इतना मजबूत था कि पूरे मैच और ओवर के साथ ही ये लोग बॉल टू बॉल भी सट्टा लगवाते थे।अफसरों के मुताबिक़ गिरोह के सदस्य एक मोबाइल पर ऊपर के लोगों से भाव लेते थे और मोबाइल पर उसे आगे डेलिवर करते थे। अपने इस हाईटेक काम में ये लैपटॉप, टीवी व इंटरनेट का भी सहारा लेते थे। प्रयागराज के एसएसपी अतुल शर्मा के मुताबिक़ पकडे गए लोग आईपीएल के साथ ही दूसरे प्रमुख क्रिकेट सीरीज में भी सट्टेबाजी कराते थे ।
Leave a Reply