रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी ।। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना का शुभारम्भ दिनांक 05 मार्च को किया जा रहा है। इस योजना में असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों को जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष है तथा जिनकी मासिक आय 15000 या उससे कम है।
जो संगठित क्षेत्र में कार्यरत न हो अथवा ईनीएफ/एनपीएस/ईएसआईसी का सदस्य न हो आयकर दाता न हो तथा जिनके पास आधार व स्वयं का बचत खाता या जनधन का खाता बैंक में है वे लोग अपने निकटतम जनसुविधा केन्द्र पर जाकर नामांकन करा ले। अभिदाता की उम्र के अनुसार उसके मासिक अंशदान देना होगा जैसे 18 वर्ष की उम्र में अभिदाता को रू0 55 मात्र प्रतिमाह एवं 40 वर्ष के अभिदाता को रू0 200 प्रतिमाह जमा करना होगा। इतनी ही धनराशि सरकार द्वारा अभिदाता के खाते में डाली जायेगी। अभिदाता की उम्र 60 वर्ष पूर्ण होने पर उसे रूप्ये 3000 प्रतिमाह पेंशन प्राप्त होगी। अतः यदि आप उपरोक्त शर्तों को पूरा करते हुए पात्र हैं तो जन सुविधा केन्द्र पर अपना पंजीयन कराये।
Leave a Reply