प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना हेतु श्रमिकों का पंजीकरण शुरू

[object Promise]

ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर।।जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि ने बताया कि असंगठित श्रमिकों यथा गृह आधारित कर्मकार (घेरलू श्रमिक, फेरी लगाने वाले, सर पर बोझा उठाने वाले, ईट भट्ठे, मोची, कचरा बिनने वाले, धोबी, रिक्शा चालक, ग्रामीण भूमिहीन श्रमिक, कृषि कर्मकार, बीड़ी श्रमिक, हथकरघा श्रमिक, संनिर्माण श्रमिक आदि के लिये केन्द्र सरकार ने 15 फरवरी, 2019 से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना लागू की गयी है, जिसके अन्तर्गत उक्त प्रकार पंजीकरण किया जा रहा है।।

जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त योजना के तहत ऐसे असंगठित श्रमिक जिनकी आय 15 हजार रू0 तक है तथा उनकी आयु 18 से 40 वर्ष है और उनका बैंक में बचत खाता खुला है और आधार कार्ड है। वह सभी इस योजना के लाभ हेतु पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि ऐसे श्रमिकों द्वारा अपनी आयु के अनुरूप योजना में निर्धारित मासिक अंशदान जमा कराने पर केन्द्र सरकार द्वारा अंशदान के बराबर धनराशि करायी जायेगी। ऐसे सभी श्रमिक अपना पंजीयन सी.एस.स. (कामन सर्विस सेन्टर) द्वारा आनलाइन करा सकते हैं। उन्होंने उपरोक्त प्रकार के पात्र श्रमिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में श्रमिक अपना पंजीकरण कराकर उक्त योजना का लाभ अवश्य उठायें।
सहायक श्रमायुक्त नसीर खान ने बताया कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों/श्रमिकों को पहुंचाने हेतु जनपद के 14 ब्लाकों व जिला चिकित्सालय तथा सी.एस.सी. (कामन सर्विस सेन्टर) द्वारा जनपद में सोमवार (आज) अपरान्ह 3ः30 बजे तक लगभग 1700 श्रमिकों का पंजीकरण किया जा चुका है तथा इस योजना का लाभ श्रमिकों को दिये जाने हेतु पंजीकरण प्रतिदिन किया जायेगा।
सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का शुभारम्भ/लोकार्पण 05 मार्च को पूर्वान्ह 11ः30 बजे अहमदाबाद गुजराज से किया जायेगा। इसके साथ राज्य स्तर पर मा0 मुख्यमंत्री जी के साथ मा0 श्रम मंत्री द्वारा पूर्वान्ह 10ः30 बजे उक्त योजना का शुभारम्भ/लोकार्पण लखनऊ से किया जायेगा तथा जनपद स्तर पर जिलाधिकारी द्वारा मा0 विधायकों/श्रमिक संगठनों आदि के साथ उक्त तिथि को ही उपरोक्त योजना का शुभारम्भ/लोकार्पण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मा0 विधायक सुलतानपुर, सदर, लम्भुआ, जयसिंहपुर को उक्त कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री जी के उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एल.ई.डी. टीवी के माध्यम से अवलोकित कराया जायेगा तथा इस योजना से सम्बन्धित पम्पप्लेट का भी वितरण किया जायेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *