प्रजापति समाज के लिए योगी सरकार कटिबंध,हरिलाल

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : क्षेत्र के जंगल जगदीशपुर में बुधवार 11 बजे के करीब प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य माटी कला बोर्ड के गठन को  मंजूरी देने के उत्तर प्रदेश सरकारकी घोषणा पर समाज ने सरकार एवं योगी मंत्री मण्डल को धन्यबाद ज्ञापित किया  |
कुशीनगर प्रजापति सभा के जिलाध्यक्ष हरिलाल प्रजापति के नेतृत्व में विकास खण्ड पडरौना के जंगल जगदीशपुर में आयोजित  बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रदेश सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए योगी मंत्री मण्डल को धन्यबाद दिया बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि मिट्टी से विभिन्न प्रकार की कला कृतियां व अन्य उपयोगी सामान बना प्रजापति समाज अपनी आजीविका चलाने के साथ ही स्वच्छ पर्यावरण का ध्यान रखता था  प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण के क्षति के साथ ही हस्त कला को जबरदस्त नुकसान पहुचा था योगी सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेने के साथ ही जता दिया है कि सरकार सबका साथ सबका विकास के एजेन्डे पर चल रही है इस सभा को महामन्त्री अवधेश प्रजापति सहित रामबली  प्रजापति डॉ महेश प्रजापति आदि ने भी संबोधित किया इस दौरान शैलेश सागर मुन्नालाल पापिन्द्र सुभाष चंद्रभान सतेंद्र सहित सैकड़ों की संख्या में प्रजापति सहित अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *