पौराणिक है कुशीनगर का कुबेरनाथ मंदिर, सावन में आएंगे यूपी-बिहार के श्रद्धालु

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर। कुशीनगर का कुबरेनाथ मंदिर के शिवलिंग की स्थापना रावण के भाई कुबेर ने की थी। पड़रौना राजपरिवार के सदस्यों ने इसे भव्य मंदिर का रूप दिया। यूं तो प्रत्येक दिन इस मंदिर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल रहती है। पर सावन माह में पूर्वी उप्र व पश्चिमी बिहार के श्रद्धालुओं का तांता लग जाता है।
प्रदेश के गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज, देवरिया, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर समेत बिहार के पश्चिमी चंपारण , बगहा, बेतिया, सीवान व गोपालगंज के श्रद्धाुलओं के बीच मंदिर की विशेष महत्ता है। कुबेर नाथ मंदिर के महंत चंद्रशेखर ओझा के अनुसार इस मंदिर के संबध में बताया कि इस मंदिर की मान्यता है कि यहां अभिषेक व रूद्राभिषेक से धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते है।
शनिवार से शुरू हो रहे सावन माह के दृष्टिगत मंदिर प्रबंधन व जिला प्रशासन ने सुरक्षा व अन्य तैयारियों को व्यवस्थित रूप देना शुरू कर दिया है। मुख्य द्वार पर बैरिकेटिंग कर मेटल डिटेक्टर के साथ पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे है। मंदिर में अभिषेक विशेषकर रूद्राअभिषेक के लिए सूदूर क्षेत्रों के श्रद्धालु एक दिन पूर्व ही आने शुरू हो गए। जिले के कसया, पड़रौना, रामकोला, खड्डा आदि शिवमंदिरों पर सावन माह को लेकर प्रबंधक व्यवस्था को अंतिम रूप देते दिखे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *