पोषण अभियान के तहत ILA मॉड्यूल 11 का प्रिशिक्षण हुआ पूर्ण

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुल्तानपुर।।बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आज जिला पंचायत सभागार में सभी ब्लॉक रिसोर्स ग्रुप को इन्क्रीमेंटल लर्निंग अप्रोच के मॉड्यूल 11 का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी रवीश्वर कुमार राव ने सभी सदस्यों को प्रशिक्षण की महत्ता बताते हुवे कहा की यहाँ से प्रशिक्षण लेने के उपरांत सभी विषयों को जमीनी स्तर पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को अच्छे से प्रशिक्षित करें जिससे उनके कार्य की गुणवत्ता में सुधार हो। बतौर प्रशिक्षक स्वास्थ्य भारत प्रेरक शिवानन्द शुक्ल ने विस्तार से मॉड्यूल 11 के विषय कमजोर नवजात शिशुवों की देखभाल कैसे करें विस्तार से बताया।

प्रशिक्षण में बाल विकास परियोजना अधिकारी कुड़वार अजीत कुमार ने सभी सदस्यों से मॉड्यूल 1 से लेकर 10 तक कि पुनरावृत्ति कराई। प्रशिक्षण के पश्चात 66 प्रतिभागी सी डी पी ओ, एच. ई. ओ. एवम मुख्य सेविकाओं का एक ऑनलाइन टेस्ट कराया गया जिसमें प्रतिभागियों ने 68% उत्तर सही दिए। ऑनलाइन टेस्ट में कादीपुर की प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी पुष्पावती ने 100% सही उत्तर के साथ प्रथम, नीलम द्वतीय व मोतिगरपुर से गायत्री देवी तृतीय स्थान पर रही।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *