रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति एवं कन्वर्जेन्स समिति की बैठक की गई। जिलाधिकारी ने सभी कन्वर्जेन्स विभागों द्वारा किये गए कार्यो की समीक्षा की गई। जनपद स्तरीय अधिकारियो द्वारा कुपोषण मुक्त बनाये जाने के उद्देश्य से कुपोषित ग्राम पंचायतों को सुपोषित बनाने के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सभी जनपद स्तरीय अधिकारियो को निर्देश दिये गये कि कुपोषत बच्चो को पुष्टाहार देकर कुपोषण मुक्त बनाये तथा गर्भवती महिलाओ के खान-पान पर विशेष ध्यान देने तथा बच्चा पैदा होने पर उसका वजन कराकर देखा जाये कि बच्चा स्वस्थ्य है कि नही यदि बच्चा स्वस्थ्य नही है तो बच्चे की माॅ को आयरन की गोली के साथ विटामिन सी भी दिये जाये और उससे जूडे सभी खान-पान व टीकाकरण का विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि गर्भवती महिलाओ को हरी साग सब्जिया अधिक मात्रा में खाने के लिए आगनवाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियो के माध्यम से प्रेरित करे, जिससे कि गर्भवती महिला एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दे सके। जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि यदि जिस अधिकारी के ग्राम पंचायत में कुपोषित बच्चा पाया जायेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों की उपलब्धता पर ध्यान दिया जाए, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी को यह निर्देश दिए गए कि कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चे जिनके परिवारों को जॉब कार्ड, शौचालय एवं राशन कार्ड की सुविधाएं अभी उपलब्ध नही कराई गई है उनकी सूची संबंधित विभाग को प्रेषित करें। सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी को यह निर्देश दिए गए कि प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर समुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन हो और उनके अभिलेख पूर्ण हो इसके साथ साथ सभी गाँव गोद लिए गए अधिकारी को निर्देश दिए गए कि निरन्तर अपने गोद लिए गॉव का निरीक्षण करें और उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराए।

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन आंगनवाड़ी केंद्रों पर पीने के पानी की सुविधा व शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां पर हैंडपंप एवं शौचालय की सुविधा सुनिश्चित करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि प्रत्येक माह में बचपन दिवस, सुपोषण स्वास्थ्य मेला, किशोरी दिवस, तथा लाडली दिवस का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र, ए एन एम उपकेंद्र पर आयोजित किया जाता है जिसमें टीकाकरण, पूर्ण ए एन सी जांच, अतिकुपोषित बच्चों का चिन्हाकन, वजन, खान-पान संबंधी जानकारी महिलाओं को दिया जाता है तथा आवश्यक सहायता प्रदान की जाती। .
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आर.एम. श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी सरोजनी देवी, बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद मिश्रा, जिला पंचायती राज अधिकारी देवेन्द्र सिंह, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी ,स्वस्थ भारत प्रेरक, एवं गांव गोद लिए गये सभी अधिकारी उपस्थित रहे
Leave a Reply