रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी ।।संसदीय अंतर्गत बल्दीराय से मतदान कराने के बाद पोलिंग पार्टियों को लेकर वापस आ रही एक ट्रक पलट गई। हादसे में एक मतदान कर्मी की मौत हो गई जबकि दर्जनभर अन्य घायल हो गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार 184 विधान सभा में मतदान कार्य समाप्त करने के बाद मतदेय स्थल 233, 234, 241, 242, 243 और 244 के मतदान कार्मिकों ईवीएम वीवीपट को लेकर एक ट्रक मुसाफिरखाना गौरीगंज रोड से वाया नेता रोड जामो गौरीगंज रोड की ओर आ रही थी। रास्ते में नेता रोड पर बहोरीकपुर गाँव के पास अचानक एक तेज मोड़ आ गया जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर बगल खाई में गिर गई।हादसे मे ओमप्रकाश 40 वर्ष पुत्र सीताराम निवासी फाजलपुर पोस्ट सेलापुर थाना माधवगंज जनपद हरदोई की मौत हो गई।
ओमप्रकाश सुल्तानपुर जिले के ढेमा ब्लॉक के दलित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे।मृतक ओमप्रकाश के साथ डियूटी कर रहे रमाकान्त मिश्रा निवासी खैराबाद ने बताया कि ओमप्रकाश हमारे साथ बल्दीराय के मेधमऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय बूथ शंख्या 234 में पीठासीन अधिकारी थे।ट्रक में कुल 80 लोग सवार थे।कुछ लोग मुसाफिरखाना में उतर गए थे।घटना में रमाकान्त मिश्र निवासी खैराबाद,सन्दीप सिंह,सहतूराम (सफाईकर्मी दूबेपुर)समेत 15 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है।जिसमे कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैघायल अपने परिजनों के इंतजार में है।सभी घायलों को गौरीगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलते ही अमेठी जिलाधिकारी और पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है।घायलों को संयुक्त जिला अस्पताल गौरीगंज में भर्ती कराया गया है।जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Leave a Reply