रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
03 मतदान कार्मिक मोबाइल चलाते एवं प्रशिक्षण कक्ष के बाहर घूमते हुए पाये गये।
सुलतानपुर।। जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि के निर्देशानुसार लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफलता पूर्वक सम्पादित कराये जाने हेतु मतदान कार्मिकों (पोलिंग पार्टी) को केन्द्रीय विद्यालय अमहट में पॉचवें दिन ईवीएम व वीवी पैट के संचालन प्रक्रिया तथा व्यवहारिक प्रशिक्षण के दौरान 26 मतदान कार्मिक गैरहाजिर/राष्ट्रीय कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के अन्तर्गत थाने में एफआईआर दर्ज कराये जाने के साथ-साथ एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश कार्यालयाध्यक्षों को मुख्य विकास अधिकारी/नोडल-प्रभारी अधिकारी(म0का0) मधुसूदन हुल्गी द्वारा दिये गये तथा 03 मतदान कार्मिक मोबाइल चलाते एवं प्रशिक्षण कक्ष से बाहर घूमते पाये जाने पर कड़ी चेतावनी देते हुए कल पुनः प्रशिक्षण के निर्देश दिये गये।
मुख्य विकास अधिकारी/नोडल-प्रभारी अधिकारी(म0का0) मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि मतदान कार्मिकों के आयोजित किये जा रहे द्वितीय प्रशिक्षण के पॉचवें दिन प्रथम पाली में 11 तथा द्वितीय पाली में 15, कुल 26 मतदान कार्मिकों के गैरहाजिर पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के साथ-साथ एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्षों को दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि आज पॉचवें दिन के प्रशिक्षण में 400 पोलिंग पार्टियों (1600 मतदान कार्मिक) का प्रशिक्षण दिया जाना था। उन्होंने बताया कि सुदामा पाण्डेय व चन्द्र प्रकाश, सफाई कर्मी तथा राज नारायन यादव, ड्रापमैन केएनआईटी प्रशिक्षण के दौरान मोबाइल चलाते एवं कक्ष से बाहर घूमते पाये जाने पर कड़ी चेतावनी के साथ कल प्रातः 09 बजे पुनः प्रशिक्षण लिये जाने के निर्देश सीडीओ ने दिये। सीडीओ श्री हुल्गी के कुशल निर्देशन में केन्द्रीय विद्यालय के 25 कमरों में चल रहे प्रशिक्षण का स्वयं निरन्तर भ्रमण कर प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गयी। प्रशिक्षण को सफल बनाने में सहायक प्रभारी अधिकारी(मतदान कार्मिक)/जिला विकास अधिकारी डॉ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) एस0के0 द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी चन्द्रेश त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ0 निरीश चन्द्र साहू, जिला प्रशिक्षण अधिकारी ए0के0 दूबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के0के0 सिंह, कुलदीप तथा सर्वेश, अवर अभियन्ता सिंचाई खण्ड/मास्टर ट्रेनर, शिक्षक/मास्टर ट्रेनर डॉ0 जनार्दन राय का विशेष सहयोग रहा। प्रशिक्षण में 80 मास्टर ट्रेनर द्वारा ईवीएम व वीवी पैट तथा व्यवहारिक प्रशिक्षण के साथ-साथ मॉक पोल, मशीन सील करने, विभिन्न फार्मों/प्रारूप को भरने तथा लिफाफों की पैकिंग किये जाने सम्बन्धी विस्तृत जानकारी दी गयी तथा सम्बन्धित सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा भी पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण के लिये प्रेरित किया जाता रहा।
Leave a Reply