[object Promise]
अमेठी। जिला अधिकारी शकुंतला गौतम ने पेंशनर दिवस के अवसर पर सभी कार्याध्यक्षों से कहा कि शासन की मंशा के अनुसार पेंशनरों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका तत्काल निस्तारण करें और उनके सभी देयकों का भुगतान 31 दिसंबर तक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सोचना चाहिए कि सर्विस के पश्चात सभी अधिकारियों व कर्मियों को एक ना एक दिन सेवानिवृत्त होना पड़ता है।
जिलाधिकारी ने जिला कोषागार में आयोजित बैठक में पेंशनरों की समस्याओं को सुनते हुए उपस्थित विभागाध्यक्षों से कहा कि पेंशनरों की समस्याओं से संबंधित प्रपत्रों को तैयार कर लें तथा ससमय उनका निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों /कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अपना प्राण नंबर जरूर बनवाएं। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी 30 जून को रिटायर हो रहे हैं उनके सभी अभिलेख पेंशन प्रपत्र पूर्ण रूप से भरकर जमा करने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ कोषाधिकारी आलोक राजवंशी ने पेंशनरों की समस्याओं से संबंधित कई नियमों को पढ़कर सुनाया ताकि उनके जीपीएफ आदि के संबंध में सही जानकारी मिल सके। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी रश्मि सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष तथा पेंशनर मौजूद रहे।
Leave a Reply