पेंशनरो की समस्याओं का ससमय हर संभव समाधान कराया जायेगा : जिलाधिकारी 

[object Promise]
रिपोर्टर मन्नान अहमद लारी
ब्यूरो चीफ-कामेश्वर पांडेय
देवरिया । पेंशनरो की समस्याओं का ससमय हर संभव समाधान कराया जायेगा, जो समस्या स्थानीय स्तर से संबंधित है, उसका त्वरित निस्तारण के साथ ही ऐसी समस्या जिसका समाधान शासन स्तर पर होना हो उसके लिए भी पहल की जायेगी और उसका समाधान कराया जाएगा।
उक्त आशय का अश्वासन जिलाधिकारी अमित किशोर ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित चौथे पेंशनर्स दिवस की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। उन्होने कहा कि पेंशनर्स संघ के लोग पेंशनरों की समस्याओं को संज्ञान में लाते रहे तथा जनता दर्शन में भी पेंशनर्स अपनी समस्याओ को रख सकते है, उसका भी सुनवायी कर निराकरण कराने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जायेगा। पेंशनर्स संघ द्वारा आज दिए गए ज्ञापन का अनुपालन कराये जाने एवं प्रत्येक माह पेंशनर्स की मिटिंग आयोजित कराये जाने का निर्देश वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज को दिया।
[object Promise]
कुछ पेंशनरों द्वारा अपनी असशक्तता के दृष्टिगत इसकी मीटिंग ग्राउण्ड तल पर कराये जाने की बात रखी गयी, जिसपर जिलाधिकारी ने अब आगे से पेंशनर्स की मीटिंग विकास भवन के गाॅधी सभागार में कराये जाने को कहा। इस अवसर पर 80 वर्ष से ऊपर के दर्जनों पेंशनरों को जिलाधिकारी ने अंग वस्त्र भेट कर व माल्यार्पित कर सम्मानित किया।
मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने पेंशनरों द्वारा उठायी गयी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए सभी विभागो को 7 वें वेतनमान के पुनरीक्षण 15 दिन के अन्दर करते हुए उसकी आख्या  वरिष्ठ कोषाधिकारी को उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया तथा इसका अनुश्रवण भी बैठक बुलाकर इसके उपरान्त किये जाने को कहा। चिकित्सा कार्ड एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान के सम्बन्ध में जिलाधिकारी की ओर से शासन को पत्र भेजे जाने का निर्देश वरिष्ठ कोषाधिकारी को दिया गया। उन्होंने सभी विभागो से पेंशनरों के अवशेष पुनरीक्षण को पूरा करते हुए उनकी सस्याओं का समाधान प्रत्येक दशा में करने को कहा।
वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज ने कहा कि पेंशनरों का पुनरीक्षण कार्यालयाक्षों द्वारा की जानी है, इसमें कोई अभिलेख आडे नही आयेगा, बल्कि सेवानिवृत्ति के अंतिम माह के प्राप्त वेतन के आधार पर निर्धारित प्रारुप में जानकारी पेंशन स्वीकृतिकर्ता स्तर पर भेजनी होगी, इसके उपरान्त उनका रिवाइज पेंशन आदेश प्राप्त होगा।
उन्होने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के संबंध में यह भी बताया कि शासन स्तर पर इसका संज्ञान लिया गया है, शीघ्र ही इसका समाधान कर दिया जायेगा।  इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी राम सहाय यादव, वित्त लेखाधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव, जगदीश लाल श्रीवास्तव, उमेश राय, बृजेन्द्र पाण्डेय, पेंशनर्स लालसा यादव, यशोदानंद गुप्त, सहित अधिकांश पेंशनर्स कार्यालायध्यक्ष आदि संबंधित जन उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *