पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मजरुह सुल्तानपुरी के पुत्र अन्दलीब सुल्तानपुरी कार्यक्रम में शामिल रहेंगें

[object Promise]

आल इंडिया मुशायरा एंव सेमिनार का आयोजन 30अक्टूबर को

रिपोर्ट:सैय्यद मकसुदुल हसन

सुल्तानपुर/ देश के मशहूर गीतकार व शायर मज़रूह सुल्तानपुरी की याद में ऑल इंडिया मुशायरा एंव सेमिनार का आयोजन एक शाम मज़रूह सुल्तानपुरी के नाम मज़रूह सुल्तानपुरी वेलफेयर सोसायटी के द्वारा 30 अक्टूबर को इसौली विधानसभा क्षेत्र के बल्दीराय तहसील के पारा गनापुर के सेंट जॉन्स कान्वेंट स्कूल में किया जा जायेगा। मुशायरा कार्यक्रम में देश के मशहूर व मारूफ शायर तशरीफ़ ला रहे है ।
मजरूह वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री एडवोकेट नफ़ीस खान ने बताया कि शायर व गीतकार मज़रूह सुल्तानपुरी ने पूरी दुनिया में सुल्तानपुर का नाम रौशन किया है उनकी पैदाइश की याद को ताजा करने के लिए हर साल मुशायरे का आयोजन कमेटी एंव जन सहयोग के द्वारा किया जाता है।आगे उन्होंने ने बताया कि वैसे तो हर साल यह आयोजन अक्टूबर को होता है जो कि इसी माह मज़रूह साहब पैदा हुए थे।यह मज़रूह साहब का 100वां जन्म दिवस मनाने जा रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *