पूर्व बीएसए के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना, कुशीनगर : जांच में धांधली उजागर होने के बाद भी आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई न करना कुशीनगर के पूर्व बीएसए को मंहगा पड़ गया। दो ग्रामीणों द्वारा दायर किये गये वाद की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पटहेरवा पुलिस को आरोपी शिक्षक एवं पूर्व बीएसए के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। इसके अनुपालन में कोर्ट ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फाजिलनगर क्षेत्र के कस्तूरबा गांव के टोला पकड़ी उर्फ पकड़ियार निवासी वकील अहमद एवं कुबेर यादव ने स्कूल के भवन निर्माण में धांधली करने, तीन वर्ष तक मिड डे मील न बनवाने, रसोइया का मानदेय भुगतान नहीं किए जाने, विद्यालय में अधिक नामांकन दिखाने, मिड डे मील का खाता न खोलकर कर दस्तावेज में हेराफेरी कर सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत की थी। दोनों ने इसकी शिकायत डीएम, मंडलायुक्त, सहायक शिक्षा निदेशक, बीएसए से की थी।
मामले की जांच अवर अभियंता जिला अभियंत्रण केके मिश्र ने की थी, जिसमें भवन निर्माण में 93551 रुपये गबन किया जाना उजागर हुआ था। शिक्षक ओमप्रकाश प्रसाद ने गबन की धनराशि विभागीय खाते में जमा कर दिया था। गबन की पुष्टि होने के बाद भी तत्कालीन बीएसए हेमंत राव ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई नहीं की। इसके बाद शिकायतकर्ताओं ने न्यायालय में वाद दाखिल कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *