पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र को हिमांचल प्रदेश का राज्यपाल बनाये जाने से कार्यकर्ताओ ने फोड़े पटाखे,बाटी मिठाईयां

पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र को हिमांचल प्रदेश का राज्यपाल बनाये जाने से कार्यकर्ताओ ने फोड़े पटाखे,बाटी मिठाईयां

रिपोर्टर-मन्नान अहमद लारी

देवरिया । पूर्व केंद्रीय मंत्री,देवरिया के सांसद रहे कलराज मिश्रा के हिमांचल प्रदेश का राज्यपाल बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत परिसर स्थित उनके आवास पर मिठाई खिलाकर तथा पटाखे फोड़ जश्न मनाया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि एक स्वयंसेवक के रूप राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से काम शुरू करने वाले कलराज मिश्रा के आज महामहिम बन जाने से कार्यकर्ताओ में बहुत उत्साह है।पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र को हिमांचल प्रदेश का राज्यपाल बनाये जाने से कार्यकर्ताओ ने फोड़े पटाखे,बाटी मिठाईयांहम सभी का सौभाग्य है कि हम लोगो को उनका प्रदेश अध्यक्ष भाजपा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा तथा देवरिया से सांसद के रूप में तथा विभिन्न दायित्वों के अनुभव को जानने को मिला। उनका कार्यकर्ताओ से बहुत लगाव रहता है। छोटे से छोटे कार्यकर्ता का दुःख सुख सब अपना मान कर काम करते है।पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र को हिमांचल प्रदेश का राज्यपाल बनाये जाने से कार्यकर्ताओ ने फोड़े पटाखे,बाटी मिठाईयांवही सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने कहा कि आज बहुत ही खुशी की बात है कि हम सभी के अभिभावक कलराज मिश्रा को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल हुये है।कलराज मिश्रा का हम सभी को एक पिता की भांति,एक अभिभावक की भांति हमेशा निर्देश और प्यार मिलता है।उनका राज्यपाल होना हम सभी के साथ साथ देवरिया के लिये भी गौरव की बात है। पूर्वजिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार का निर्णय बहुत ही सराहनीय है,जब से यह खबर मिली है तब से अपार खुशी हो रही है।

उनके राज्यपाल बनने से आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ पूरी देवरिया में खुशी है।इस दौरान पूर्वजिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे, विशम्भर मिश्रा, अजय शाही,कृष्णानाथ राय,अजय कुमार दूबे, रामाशीष गौतम,जितेन्द्र पाण्डेय,अम्बिकेश पांडेय जिला मीडिया प्रभारी , सी.पी.सिंह,महेश मणि,अखिलेश त्रिपाठी,धनुषधारी मणि, भूपेंद्र सिंह,संजय राव,राजकुमार शाही,वीरेंद्र पाण्डेय,विन्देश पाण्डेय,रामदास मिश्रा, रमेश वर्मा,अंकुर राय,महेंद्र राय,गिरिजेश मिश्रा, राज दीक्षित,अमन शुक्ला,राजेन्द्र विक्रम सिंह,कमलेश मिश्रा, अमरेश द्विवेदी,दिलीप पाण्डेय,संदीप सिंह विट्टन आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *