पूरनपुर मौनी अमावस्या पर शारदा नदी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब लोगों ने लगाई डुबकी

[object Promise]
पीलीभीत: पूरनपुर मौनी अमावस्या पर नदियों पर श्रद्धालु उमड़े और स्नान कर दान दिया। शारदा नदी पर तो श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। उधर पूरनपुर, घुंघचाई और बीसलपुर की नदियों में भी श्रद्धालुओं ने स्नान किया। धनाराघाट शारदा नदी पर भी श्रद्धालुओं ने स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दिया और खिचड़ी दान की।
हजारा में मौनी अमावस्या पर शारदा नदी के धनाराघाट पर रामनगरिया मेला लगा, जिसमें करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पुलिस व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण पांटून पुल पर घंटों जाम लगा रहा। मेले में पड़ोसी जिला लखीमपुर खीरी के गांवों के अलावा शारदा के दोनों तरफ इलाके के करीब 20 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ दिन निकलने से पहले नदी पर पहुंच कर मौन स्नान किया।
लोगो ने भंडारा और धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम किए गए। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं ने बच्चों के मुंडन कराए और विवाह के पगड़ी मौर जल में बहाए गए तथा घाट पर श्रद्धालुआें ने कथा सुन हवन कर दान पुण्य किया। मेले मे पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *