जानकारी के अनुसार नैनी थानांतर्गत 81बी/9, पूरा फतेह मोहम्मद निवासिनी विवाहिता शिल्पी पत्नी रमेश गुप्ता ने 27 नवम्बर 2019 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 31 जनवरी 2013 को उसकी शादी हुई थी जिसके बाद से ही उसका ससुर मूलचन्द्र, सास कलावती, जेठ अवधेश, चंदन व देवर दिनेश उसे रुपये पाँच लाख बतौर अतिरिक्त दहेज की मांग करके उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं।
इस शिकायत की जांच के लिए कल ही नैनी थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया था जिसपर पीडिता शिल्पी अपने पति के साथ नियत समय पर थाने पर गई लेकिन आरोपी पक्षकार नही पहुंचे जिसपर पुलिस भी मौन रही। कुछ समय बाद जब पीड़िता अपने पति के साथ वापस घर गई तो उसके ससुराली जनों ने उसे जान से मार देने की धमकी के साथ घर से निकाल दिया जिसके बाद पीड़िता अपने पति के साथ बेघर बाहर ही बैठी रही जिसकी सूचना पाने पर उसके मायके वाले आज सुबह शिल्पी को उसके मायके ले गए।
Leave a Reply