कन्नौज। राजधानी लखनऊ में विवेक तिवारी हत्याकांड का मामला अभी तक शांत भी नहीं हुआ था कि कन्नौज में पुलिस बर्बरता का एक और मामला सामने आ गया।
यहां की पुलिस ने एक युवक को बंधक बनाकर इस कदर पीटाई की, जिससे उसका पूरा बदन पर जगह -जगह काला पड़ गया। सोशल मीडिया ट्विटर पर शिकायत करने से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। डीजीपी ने इस मामले को लेकर कन्नौज के एसपी को तलब कर लिया है।
कन्नौज जिले के थाना गुरसहायगंज निवासी महाराम के बेटे सुरेश को 3 अक्टूबर की शाम सादी वर्दी में आए सिपाही आकाश यादव ने पकड़ लिया। लात, घूंसे और बेल्टों से बुरी तरह पीटते और घसीटते हुए उसे थाने ले गए। सुरेश की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल भर्ती कराया गया।
पीड़ित सुरेश ने बताया कि गांव के आनंद और मोनू आपस में लड़ रहे थे उसने बीचबचाव किया तो पुलिस ने उल्टा सुरेश को ही पकड़ लिया। सुरेश की तस्वीर किसी ने सोशल मीडिया पर ट्विटर के जरिए पीएमओ, सीएम, और डीजीपी को टैग कर दी। पुलिस बर्बरता का यह मामला आग की तरह पूरे जिले में फैल गया। डीजीपी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
Leave a Reply