खागा (फतेहपुर)खखडेरू थाना क्षेत्र आलमपुर गेरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। डायल 100 नम्बर पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को ले जा कर थाने में बन्द करवा दिया। जहां पुलिस ने 151 के तहत जेल भेज दिया।
खागा तहसील क्षेत्र के थाना खखडेरू अन्तर्गत आलमपुर गेरिया गांव निवासी बबन पुत्र सुन्दर व एजाज अहमद पुत्र अब्दुल रहूप दोनों लोगों में जमीनी विवाद को लेकर बातों बातों में झगड़ा गहरा गया। और हाथापाई होने लगी।तथा दोनों पक्षों की ओर से भीड़ इकट्ठा हो गई।
किसी एक ने झगड़ा फसाद की जड़ बढ़ते देख कर 100 डायल कर पुलिस को सूचना दे कर बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाया। लेकिन न मानने पर पुलिस ने दोनों पक्षों से दो दो लोगों को पकड़ कर जेल भेज दिया।
वही पुलिस ने बताया कि बबन पुत्र सुन्दर, एजाज पुत्र अब्दुल रहूप,धर्मराज पुत्र मइयादीन,मुन्ना लाल पुत्र रामपाल निवासी आलमपुर गेरिया को 151के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
Leave a Reply