[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : तरयासुजान क्षेत्र के सलेमगढ़ चौराहे से पुलिस ने फोरलेन के रास्ते जा रहे प्रतिबंधित पशुओं से लदे ट्रक को पकड़ लिया। जांच-पड़ताल में पुलिस ने ट्रक से 21 जोड़ी गोवंशीय पशुओ को मुक्त कराते हुए चार तस्करों को हिरासत में ले लिया है। ट्रक पर लादकर इन पशुओं को बिहार ले जाया जा रहा था।
गुरुवार को सीओ तमकुहीराज रामकृष्ण तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक बिहार जा ले जाया जा रहा है। सूचना पाकर सीओ तरयासुजान एसओ विनय पाठक व चौकी प्रभारी बहादुरपुर विकास यादव सहित मय फोर्स टोल प्लाजा सलेमगढ़ के पास घेराबंदी कर दिए। वाहनों की जांच होने लगी। जांच के दौरान ट्रक संख्या यूपी 78 सीएन 4127 को रुकने का इशारा करने पर चालक गाड़ी लेकर भागने लगा।
पुलिस टीम ने घेराबंदी करके ट्रक को पकड़ लिया। जांच में ट्रक से 21 गोवंशीय पशु सहित चार तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े। पकड़े गये तस्करो की पहचान सुल्तानपुर जिला के कुड़वा थाना निवासी गोपीनाथ व राजू, फतेहपुर जिला अंतर्गत हदगावा थाना निवासी सरोज प्रसाद व सूरज प्रसाद के रूप में हुई। इसके बाद सीओ की अगुवाई में चौकी प्रभारी तमकुहीराज सुरेन्द्र बहादुर सिंह व डायल 100 पुलिस कर्मी फोरलेन पर घंटों अन्य ट्रकों की जांच में जुटे रहे।
Leave a Reply