पुलिस अधीक्षक ने टीम को दिया 10 हजार का नगद इनाम
रायबरेली ।शहर कोतवाली पुलिस ने आज अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।बाकी फरार लोगों की तलाश जारी है।पुलिस अधीक्षक ने इस कामयाबी पर टीम को 10 हजार रुपये का नगद पुरुस्कार से पुरष्कृत किया है।पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना ने आज कार्यालय के किरण हाल में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि शहर के सोनिया नगर के एक घर मे अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी ।सूचना के बाद से ही पुलिस लगातार प्रयाश कर रही थी ।जिसमे पुलिस को आज सफलता मिली। पुलिस ने दीपू मिश्र के उक्त मकान पर रात एक बजे घेराबंदी कर दबिश दी । जिस दौरान पुलिस ने 7 अवैध तमंचे बरामद किया ।
Read More : गुजरात में लोकतंत्र हार के कगार पर है , पार्टी चाहे कोई भी जीते !
पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना ने बताया कि इस दबिश के दौरान दीपू मिश्र पुत्र योगेंद्र नाथ मिश्र निवासी सोनिया नगर और हिमांशु अवस्थी पुत्र स्व0 मन्नी लाल निवासी रूपखेड़ा थाना हरचंदपुर को गिरफ्तार किया । पुलिस ने इनके पास से 4 अदद पिस्टल 32 बोर, 3 अदद तमंचा 315 , 11 अदद खाली कारतूस ,30 अधर्निर्मित मैग्जीन पिस्टल , 15 अदद स्प्रिंग मैग्जीन पिस्टल , 38 अदद छोटी बड़ी स्प्रिंग सहित तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किया । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में रमेश नि0 मटिहा कोतवाली नगर , अकील पुत्र रफीक नि0 नया पुरवा कोतवाली नगर व मंगल पुत्र अज्ञात नि0 मुंगेर बिहार मौके का फायदा उठाकर फरार हो गये । जिनकी तलाश जारी है । एस पी ने बताया कि दीपू मिश्र के ऊपर एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के पहले भी मुकदमे दर्ज है । उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियो ने बताया कि वे पिस्टल 20 से 25 हजार के बीच मे बेचते थे । इस कार्यवाही में वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली राकेश सिंह , उ0नि0 विजय प्रताप सिंह ,उ0नि0 पुरषोत्तम ,आरक्षी राकेश सिंह , आरक्षी लक्ष्मी कान्त ,आरक्षी राम सजीवन , आरक्षी चालक मनोज कुमार ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई । पुलिस अधीक्षक ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है ।
Read More : 71 करोड़ रुपये एक साल में कमाता है 6 साल का ये बच्चा
Leave a Reply