पुलिस की कार्यशैली के चलते दर दर भटक रहे बुजुर्ग भाई-बहन।

पुलिस की कार्यशैली के चलते दर दर भटक रहे बुजुर्ग भाई-बहन।

रिश्वत न होने पर योगी सरकार में नही हो रही सुनवाई,गरीब कैसे पाएंगे न्याय।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

मुसाफिरखाना(अमेठी)।।बगैर रिश्वत के मुसाफिरखाना कोतवाली में गरीबो का कार्य नही होता है, पुलिस रिश्वत लेकर दूसरे को जमीन पर कब्जा करवा देती हैं ये हाल योगी सरकार में मस्त पुलिस प्रशासन का है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा निजामुद्दीनपुर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग उदय राज वर्मा व उनकी विधवा 65 वर्षीय बहन विद्यावती ने बीते 27 मार्च को कोतवाली में शिकायती पत्र देकर भाई गजराज वर्मा द्वारा जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य कर रहे थे जबकि पुलिस ने उस पर कोई एक्शन नही लिया पुनः दोनो बुजुर्ग भाई-बहन 30 मई को उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की, कि गजराज ने पुलिस से मिलकर मकान पर जबरन कब्जा कर लिया और सामने हैंडपम्प भी लगवा लिया,मामला को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने एसएचओ को जाच कराकर रिपोर्ट देने को कहा,जब कोतवाली मुसाफिरखाना में उदयराज वर्मा न्याय मांगने गए न्याय के उल्टे पुलिस ने गिरफ्तार कर इन्हें ही बंद कर दिया ।जब उनकी बृद्ध बिधवा बहन विद्यावती को भाई के बन्द होने की खबर लगी तो कोतवाली पहुँची,भाई को छोड़वाने का प्रयास किया।

पुलिस की कार्यशैली के चलते दर दर भटक रहे बुजुर्ग भाई-बहन।

वही पुलिस द्वारा भाई को निर्दोष न छोड़ने पर कोतवाली गेट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लेट गई और भाई को छोड़ने की मांग करने लगी उल्टे ही प्रशासन द्वारा इन्हें महिला पुलिस द्वारा गिरफ्तार करा लिया गया और देर रात उनके भाई को 151 के तहत छोड़ दिया गया। लेकिन अभी तक इन बुजुर्ग भाई बहन को न्याय नही मिला और दर दर भटक रही हैं।भाई बहन ने सूबे के मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर न्याय की आस लगाए हुए हैं लेकिन योगी सरकार में भी इनकी कोई सुनवाई नही हो रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *