पुलिस और विद्युत जे.ई की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

[object Promise]

(देवरिया कार्यालय )

रिपोर्ट- मन्नान अहमद

तिराहे के चलते नही दिख रहा था टूटा हाई टेंशन तार

देवरिया,6 जुलाई।बीती देर रात को स्टेशन रोड व मालवीय रोड तिराहे के पर हाई टेंशन तार टूटकर गिर गया ।जिसमे आग जलने लगा। तभी किसी ने इसकी सूचना डायल 100 को दी। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस ने पहुच कर रास्ते को दोनों तरफ से बंद कर राहगीरो सचेत करने लगे।

बीती रात करीब 11:30बजे शहर के स्टेशन रोड-मालवीय रोड तिराहे पर हाई टेंशन तार टूट कर गिर गया और आग जलने लगी। यह देख आस-पास के किसी व्यक्ति ने डायल 100 को सूचना दिया । सूचना पाते ही डायल 100 पीआरवी 4262 के कास्टेबल अनिल विश्वकर्मा,चालक सुनील दुबे पहुचे और लाइट कटने तक रास्ते को दोनों तरफ से ब्लॉक कर राहगीरो को सचेत करने लगे। तभी किसी ने विद्युत विभाग के जेई रोशन कुमार को इस घटना की जानकारी दी। जिसपर रोशन कुमार ने तुरंत हाईडिल को सूचित कर लाइट कटवाया और विद्युत कर्मियों को भेज टूटे तार को ठीक कराया। वही लोगो का कहना है कि इस घटना में पुलिस या विद्युत विभाग ने जरा सी भी देरी की होती तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। क्यो की रात के अंधरे के चलते तार दिख नही रहा था।और स्टेशन रोड होने के चलते यहां राहगीरो पूरी रात आना जाना होता है। लेकिन पुलिस और विद्युत विभाग की सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *