[object Promise]
रिपोर्टर-मन्नान अहमद लारी
ब्यूरो चीफ-कामेश्वर पांडेय
देवरिया ।जहाँ लोग दिन-रात की हुयी मेहनत की अपनी कमाई को सुरक्षित रखने के लिये बैंको में अपना पैसा रखते है। जिसको लुटेरे व टप्पेबाज धोखे से उड़ा ले जाते है।ऐसे लुटेरों और टप्पेबाजों को पकड़ने व नजर रखने उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक एन0 कोलांची ने पीएनबी बैंक का निरीक्षण किया। साथ ही अपने मातहतों को अपने अपने क्षेत्रो में बैंक,स्टेशन,होटलो आदि सार सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
बताते चले कि 26 दिसम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक एन.कोलांची द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत होटल, सराय, धर्मशाला, ढाबा, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध वाहन, संदिग्ध व्यक्ति की पुलिस टीम बनाकर चेंकिग करे एवं बिहार बार्डर, जनपदीय बार्डर की सघन चेकिंग प्रभावी रूप से करे। इसके अतिरिक्त बैंक/एटीएम एवं अनावश्यक रूप से बैंकों के आस-पास व बैंकों में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से गहनता से पूछ-ताछ करे, जिससे जनपद में लूट, छिनैती, चोरी जैसी कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके।
जिसके परिप्रेक्ष्य में अपर पुलिस अधीक्षक(दक्षिणी),समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष देवरिया द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत, बिहार बार्डर आदि स्थानो की चेकिंग किया गया। वही पुलिस अधीक्षक एन0 कोलांची द्वारा स्वयं कोतवाली रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरे को चेंक किया गया तथा व्यक्तियो से पूछताछ कर, बैंक के अधिकारी/कर्मचारी को सुरक्षा के आवश्यक निर्देश दिए गए।
Leave a Reply