पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने का आकस्मिक निरीक्षण

[object Promise]

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत मनोज कुमार सोनकर  द्वारा थाना जहानाबाद का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण में   थाने के  मालखाना, शस्त्रागार, लाकप, मेस, थाना कार्यालय, बैरिक एवं शौचालय तथा स्नानागार के अतिरिक्त थाने के विभिन्न अभिलेखों का भी निरीक्षण किया गया। थाना प्रभारी को थाने के समस्त अभिलेखों एवं प्रपत्रों को अद्यावधिक कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही थाना प्रभारी को समय-समय पर थाने के समस्त रजिस्टर एवं अभिलेखों का निरीक्षण करते हुये सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

 

थाने पर अनावश्यक रूप से लंबित पड़े वाहनों एवं मालों के विधिक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। द्वारा थाना प्रभारी को थाना परिसर में साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया।थाना प्रभारी को थाना क्षेत्र में माहौल का ध्यान रखना होगा । चुनावी माहौल में कहीं कोई अप्रिय घटना न हो अगर कहीं कोई असामाजिक मामला हो उसे सूझबूझ से निबटाएँ l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *