पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर समस्त थानो पर धर्मगुरुओं की बैठक हुई आयोजित

[object Promise]

उन्नाव l कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन जनपद के सभी थानों पर शनिवार को सभी धर्मगुरुओं के साथ बैठक की गई । बैठक में धर्मगुरुओं से कहा गया कि लोगों से घर में रहकर पूजा अर्चना करें और अनावश्यक मंदिर व मस्जिदों में भीड़ न इकट्ठा होनें दें। मौजूदा समय देश कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है।

जिससे बचने के लिए लॉक डाउन लागू किया गया। फिर भी कुछ लोग कोरोना वायरस की गंभीरता न समझते हुए धर्म व आस्था के नाम पर घरों से निकल रहे हैं।शनिवार को ऐसे लोगों घारों में रोकने के लिए उन्नाव पुलिस अधीक्षक विक्रान्तवीर सिंह ने जनपद के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र के सभी धर्म गुरुवों के साथ बैठक करें और उनसे कहें कि वह लोगों से घरों में ही रहकर पूजा व अर्चना करें।

जिस पर शनिवार को जनपद के सभी थानाध्यक्षों ने अपने अपने क्षेत्र के धर्म गुरुवों के साथ बैठक कर कहा कि वह लोगों से घरों में रहकर पूजा नमाज आदि करने की अपील करें। बैठक में आये धर्मगुरुओं ने भरोसा दिलाया कि वह अपने क्षेत्र के लोगों से घरों में रहने की अपील करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *