रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। थाना कमरौली पुलिस द्वारा 02 अदद तमंचा, 04 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 06 किग्रा0 अवैध गांजा (कीमत लगभग रुपए 06 लाख) के साथ 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक श्री दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री तथा पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के क्रम में आज दिनांक 05.12.2019 को थानाध्यक्ष कमरौली संदीप राय मय हमराह क्षेत्र में मौजूद थे । मुखबिर की सूचना पर जाफरगंज मण्डी मैदान से दो बाइक पर सवार कुल 04 अभियुक्त, मो0 लईक, अब्दुल लतीफ, इन्दल सिंह व सद्दाम को समय 06:45 बजे प्रातः गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त लईक के कब्जे से 1.500 किग्रा अवैध गांजा, अभियुक्त अब्दुल लतीफ के कब्जे से 1.500 किग्रा अवैध गांजा व 01 अदद तमंचा 02 कारतूस 315 बोर, अभियुक्त इन्दर सिंह के कब्जे से 1.500 किग्रा अवैध गांजा व 01 अदद तमंचा 02 कारतूस 315 बोर तथा अभियुक्त सद्दाम के कब्जे से 1.500 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ । पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही व बरामदगी का विवरण निम्न हैः-
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता –
1. मो0 लईक पुत्र गुलाम मोहम्मद नि0 कासिमपुर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।
2. अब्दुल लतीफ पुत्र मो0 अमीन नि0 जेटली थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।
3. इन्दर सिंह पुत्र परमेश सिंह नि0 ऊँचगांव अलीगंज थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
4. सद्दाम पुत्र रियासत नि0 मझिगवां थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
गिरफ्तारी दिनांक, स्थल व समय –
दिनांक 05.12.2019 स्थानः- जाफरगंज मण्डी मैदान, समय 06:45 बजे प्रातः ।
बरामदगी का विवरण –
1. 02 अदद तमंचा व 04 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
2. कुल 06 किग्रा अवैध गांजा (कीमत लगभग रुपए 06 लाख) ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः-
1. मु0अ0सं0154/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कमरौली जनपद अमेठी बनाम मो0 लईक ।
2. मु0अ0सं0155/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कमरौली जनपद अमेठी बनाम अब्दुल लतीफ ।
3. मु0अ0सं0156/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कमरौली जनपद अमेठी बनाम अब्दुल लतीफ ।
4. मु0अ0सं0157/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कमरौली जनपद अमेठी बनाम इन्दर सिंह ।
5. मु0अ0सं0158/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कमरौली जनपद अमेठी बनाम इन्दर सिंह ।
6. मु0अ0सं0159/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कमरौली जनपद अमेठी बनाम सद्दाम ।
7. मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेण्डर यूपी 33 के 4945 (207 एमवी एक्ट में सीज) ।
8. मोटरसाइकिल अपाचे यूपी 44 एपी 7771 (207 एमवी एक्ट में सीज) ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. संदीप कुमार राय थानाध्यक्ष कमरौली जनपद अमेठी ।
2. उ0नि0 प्रवीण कुमार शुक्ला थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
3. हे0का0 मनोज सिंह थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
4. हे0का0 मुलायम सिंह यादव थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
5. का0 सुनील यादव थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
6. का0 दीपक राज थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
Leave a Reply