बुलंदशहर। देशभर में कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन जारी है और पुलिसकर्मी भी पूरी तरह अलर्ट हैं। इसी की जांच करने बुलंदशहर जिलाधिकारी प्राइवेट कार से दो-तीन व्यक्तियों के साथ मंडी और शहर के मुख्य चौराहे का जायजा लेने पहुंचे और उसके बाद सिकंदराबाद में चौराहे का भ्रमण किया।
इसी बीच चौराहे पर तैनात एक सिपाही ने जिलाधिकारी की कार काे रोक लिया और साइड में लगाने को को कहा। डीएम के कार साइड में लगाते ही सिपाही जिलाधिकारी से गहन पूछताछ की। इस दौरान सिपाही ने कार मेंं 3-4 व्यक्तियों को बैठा देख डीएम की जमकर क्लास लगाई। इसके बाद जिलाधिकारी ने सिपाही के काम से बेहद खुश हुए और सिपाही की सराहना करते हुए 2 हजार रुपये का पुरस्कार दिया।
दरअसल, बुलंंदशहर में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण वैश्विक महामारी के दृष्टिगत जनपद में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन की भी शिकायतें आ रही हैं। इसे देखते हुए बुलंदशहर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने पुलिस की ड्यूटी चेक करने के लिए आम आदमी बनकर औचक निरीक्षण किया, जिसमें बुलंदशहर पुलिस पूरी तरह से पास हुई।
बता दें कि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार पुलिस ड्यूटी चेक करने के लिए प्राइवेट कार वैगनआर में अन्य 2-3 व्यक्तियों के साथ थाना सिकंद्राबाद क्षेत्र में घूमने निकल गए। दनकौर तिराहे पर ड्यूटीरत आरक्षी अरुण कुमार ने प्राइवेट कार रोककर चेक किया और गाड़ी में बैठे व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की। साथ ही उनको हिदायत दी कि लॉकडाउन के दौरान गाड़ी में 3-4 व्यक्तियों द्वारा एक साथ सफर करना अपराध है। यह सुन डीएम मंद-मंद मुस्कुराने लगे। क्योंकि उन्हें समझ आ गया था कि जिला पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी पर तैनात है।
जिलाधिकारी आरक्षी की ड्यूटी के प्रति संवेदनशीलता एवं सजगता से काफी प्रभावित हुए। सिपाही अरुण कुमार को डीएम ने प्रशंसा-पत्र से सम्मानित किया। जबकि एसएससी संतोष कुमार सिंह ने सिपाही अरुण कुमार को उत्साहवर्धन के लिए 2 हजार रुपयेे का पुरस्कार देने की घोषणा की। बता दें कि इस दौरान डीएम ने ड्यूटी के दौरान मोबाइल चलाने पर एक सिपाही को सस्पैंड भी किया है।
Leave a Reply