पुरानी रंजिश के चलते चाकू मारकर युवक की हत्या

पुरानी रंजिश के चलते चाकू मारकर युवक की हत्या

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

पुरानी रंजिश के चलते चाकू मारकर युवक की हत्या

अमेठी। कोतवाली मुसाफिरखाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम औरंगाबाद में बीती रात पुरानी रंजिश के चलते चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी गई।
जानकारी के मुताबिक कंस राज पुत्र रामजी आवन निवासी पासी का पुरवा ग्राम कोटिया का निवासी था जिसकी उम्र लगभग 24 वर्ष थी औरंगाबाद अपने नाना के यहां आया था वही पुरानी रंजिश के चलते गांव में ही लोगों से झगड़ा हो गया जिसमें विपक्षी लोगों ने चाकू से गले पर वार कर दिया जिससे कंस राज बुरी तरीके से जख्मी हो गया जिसको मुसाफिरखाना से लखनऊ के लिए ले जाया जा रहा था जिसकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई कंस राज्य के परिवार के लोगों ने 7 लोगों के खिलाफ कोतवाली मुसाफिरखाना सद्दाम पुत्र इस्लाम अब्दुल्ला पुत्र किस्मत उल्लाह संदीप पुत्र राम हेत देव मती पत्नी रामहेम कल्लू पुत्र राम हेतु अमरू पुत्र राम बक्स रामनाथ पुत्र राम बक्स ग्राम औरंगाबाद के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल अवधेश कुमार फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *