पुण्यतिथि पर याद किए गए अटल बिहारी बाजपेई

[object Promise]

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में उत्तर नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी की अध्यक्षता में भाजपा पार्टी कार्यालय मेंभारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जानकारी देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता बीडी राय ने बताया कि पार्टी कार्यालय में भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी बाजपेई जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नम आंखों के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन से जुड़े हुए राजनीतिक अनुभवों को उनकी दूरदर्शिता के बारे में अपने अपने विचार प्रकट किए। मुख्य रुप से उपस्थित महापौर उर्मिला पांडे विधायक नीलम कटियार, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, बीडी राय, अनूप अवस्थी, सुरेश अवस्थी, सुनील बजाज, आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *