पीलीभीत : शेरपुर कलां में पंजाब नैशनल बैंक में पास बुक में इंट्री नही करते हैं बैंक कर्मी काफी समय से

[object Promise]

पीलीभीत। पीलीभीत शेरपुर कलां पंजाब नेशनल बैक मे उपभोक्ता बैक पासबुक में एंट्री के लिये काट रहे है चक्कर नही होता है उनका काम ।शेरपुर कलां में पंजाब नेशनल  बैंक के उपभोक्ता पिछले कई माह से पासबुक में एंट्री न होने से परेशान हैं। उपभोक्ता लगातार बैंक के चक्कर काट रहे हैं। मगर बैंक में कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस कारण ग्राहकों में गुस्सा है।

आठ नवम्बर को नोटबंदी के समय बैंकों की बिगड़ी व्यवस्था के समय से ही पंजाब नेशनल बैंक के उपभोक्ता इस समस्या से जूझ रहे हैं। आये दिन बैंक के कर्मचारी प्रिंटर खराब होने का रोना रोते हैं। कई दिन तक चक्कर लगाने के बाबजूद पास बुक पर एंट्री नहीं हो पाती है, जिससे लोगों को खातों के संचालन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों को जमा व निकासी की सही जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

नई पासबुक बनाने में भी संबधित क्लर्क द्वारा आनाकानी व टालमटोल की जाती है, जिससे लोगों में भारी परेशानी हो रही है।ग्रामीणों कहना है एंट्री न होने के कारण बैक के बाहर मिनी बैक बीसी के माध्यम से निकालने पर राशि का पता नही चलता है की ग्राहक के खाते में कितनी धनराशि है ।जिससे खाताधारको को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बैंक प्रबंधक दरियाव सिंह का कहना है प्रिंटर खराब होने की कंप्लेन हेड ऑफिस भेजी गई है।उन्होने ने बताया चुनाव मे बैक कर्मचारियों की ड्यूटी लगने के कारण एंट्री नही हो पा रही है।चुनाव के बाद ही एंट्री होगी क्यूकि बैक मे कर्मचारी न होने के कारण दिक्कत हो रही है।लेकिन ऐसा हकीकत में है नही ये सब बैंक कर्मचारियों की टाल मटोल है ।ये इंट्री क्यों नही करते क्या इसमे बैंक कर्मियों की कोई साजिश है ये कोई घोटाला तो नही कर रहे हैं ।चुनाव में ड्यूटी तो अब लगेगी इससे पहले ये इंट्री क्यों नही करते थे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *