शेरपुर कलां मे फैली बीमारियों को लेकर गांव मे प्रधानपति हाजी रियाजतनूर की अपील पर कैप लगा। जिसमे बुखार आदि मरीजो को दवा दी गई एंव खून क जांच की गई। 170 मरीजों को डाक्टरों की टीम ने देखा लेकिन किसी को भी डेंगू नही निकला। कैप मे लगभग 170 लोगो का चेकअप किया गया। मौसम बदलने के साथ गांव देहात में वायरल का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। गांव में बुखार से एक मौत होने के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाकर 170 से अधिक मरीजों की जांच करते हुए 60 मरीजों की स्लाइड तैयार कराई गई।
जिसमे किसी को भी डेंगू नही निकला। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर मरीजों की जांच की गई। अधिक मरीजों को दवा का वितरण किया गया। कैप मे टेन्ट लगाकर कर मरीजो के लिये पानी की भी सुबिधा दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य प्रभारी डाक्टर छत्रपाल.डाक्टर आसिफ.राकेश कुमार.विनय कुमार मुकेश कुमार.हाजी रियाजतनूर खां.अमानत रसूल.नदीम हसन खां.जुबैर रजबी.आदि लोग मौजुद रहे।
Leave a Reply