पीलीभीत। कलीनगर तहसील क्षेत्र के नेपाल बार्डर के गांवो में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के जाल में फंस ही गया ।तेंदुआ पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बीते दिनो से तेंदुए का आतंक था, पिंजरा . कई दिनो से लगा था । जिले के तराई क्षेत्र में पिछले कई दिनो से तेंदुआ आतंक का पर्याय बना हुआ था।
जिससे इलाके के लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था जिसको वन विभाग ने तेंदुएं को पकड़ने को लेकर कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव नौजलिया नकटहा में पिंजरा लगाया था। कई दिनो से तेंदुए के ताबड़तोड़ हमले से अधिक पशुओं की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। तेंदुआ ना पकड़े जाने को लेकर ग्रामीणों में रोष पनप रहा था। वन विभाग के द्वारा तेंदुआ पकड़ा जाने को लेकर ग्रामीणों ने कुछ राहत की सांस ली है।गांव में पिछले कई दिनों से तेंदुआ ग्रामीणों के पालतू पशुओं को निवाला बना चुका था ।तेंदुआ पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली ।
Leave a Reply