पीलीभीत : योगी सरकार में भ्रष्टाचार चरम, पर नही होती है घोटालेबाजों पर कोई कार्यवाही

[object Promise]

पीलीभीत तहसील पूरनपुर के कस्वा शेरपुर कलां स्थित किश्बर जहां स्कूल के मामले मे समाजसेवी मीनू बरकाती द्वारा
आज बेसिक शिक्षा अधिकारी पीलीभीत को फोन किया और  रिटायर प्रधानाचार्य द्वारा एम डी एम मे दस लाख का घोटाला उजागर हुआ था आज पांच महीने के होने पर भी अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है ।

उधर फर्जी तरीके से बैंक से प्रबन्धक ने रुपये भी निकाल लिए हैं ।रिटायर प्रधानाचार्य को बचाने के लिये आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा न हम कार्यवाही कर सकते है न ही  शिकायत अधिकारी हैं । आखिर कौन करेगा कार्यवाही न ही प्रबन्धक कराएंगे एफआईआर दर्ज और न ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीलीभीत ने  एक सीधा सा जबाब यह दे दिया की।अपनी निजी लड़ाई के कारण आप लोगों ने  शिकायत की है।

यह एक जिम्मेदार अधिकारी के बोल है मतलब यह है दाल पुरी काली हो चुकी है।योगी सरकार मे भष्टाचार चरम पर है नही होती है किसी शिकायत पर कार्यवाही जबकि जिलाधिकारी पीलीभीत द्वारा जांच मे दस लाख का घोटाला उजागर हुआ था इसके बाबजुद आज तक नही हुई कार्यवाही। एडी बेसिक शिक्षा बरेली एंव शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश को भेजकर कार्यवाही की मांग की ही ।देखना है अब ऊपर के लोग क्या कार्यवाही करते हैं ।क्योंकि पीलीभीत के अधिकारी तो कार्यवाही करेंगे नही वह तो सब अपना हिस्सा लेकर इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं ।जिला अधिकारी की जांच में 10 लाख घोटाला सामना आया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *