पीलीभीत यूपी मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव ने किया गोमती उदगम स्थल का दौरा

[object Promise]

रिपोर्ट ज़ाहिद अली
पीलीभीत तहसील कलीनगर क्षेत्र के माधोटांडा गोमती उद्गम स्थल पर उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव मृत्युंजय नारायण शुक्रवार को अचानक पहुंच गए वहां उन्होंने मां गोमती के दर्शन कर गोमती को और विकसित करने के लिए वहां मौजूदा लोगों से कहा कि हमारी तरफ से गोमती के लिए हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा।इसके लिए जो भी मदद की आवश्यकता होगी की जाएगी ।

वह नैनीताल से अपने परिवार सहित वापस लखनऊ लौट रहे थे उनका गोमती उदगम स्थल पर आने का निजी दौरा था।क्योंकि इनका पीलीभीत से पहले से ही लगाव रहा है मौजूदा प्रमुख सचिव मृत्युंजय नारायण पहले जनपद पीलीभीत के डीएम रह चुके थे इस दौरान पूरनपुर एसडीएम चंद्रभानु सिंह कलीनगर तहसील दार विजय त्रिवेदी पूरनपुर सी ओ कमल सिंह प्रधान पति राममूर्ति सिंह धनी राम कश्यप आदि लोग मौजूद रहे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *