रिपोर्ट ज़ाहिद अली
पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत में स्थानीय सांसद की मांग को लेकर बागी हुए बीजेपी विधायकों ने पीलीभीत लोकसभा सीट के प्रत्याशी का दामन थामकर मंच साझा करते दिख रहे हैं । हाल ही दिनों पहले इन्हीं विधायक ने बाहरी प्रत्याशी कहकर वरुण और मेनका गांधी का विरोध किया था।आपको बता दें बीजेपी टिकट की घोषणा से पूर्व बरखेड़ा विधायक ने मीडिया के सामने हाई कमान से टिकट की मांग को लेकर भारी मतों से विजय घोषणा का दावा कर सोने की तस्तरी में पेश करने का दावा कर रहे थे।
वही बीजेपी विधायक किशनलाल राजपूत अपनी कही बातों से बचते नजर आए , बरखेड़ा विधायक ने स्थानीय सांसद की मांग को लेकर बताया कि उन्हें विधानसभा में जितने वोट मिले है उससे कही ज्यादा वोट वो वरुण गांधी को दिलाएंगे ।वही जब किशनलाल से सवाल किया गया कि कुछ दिनों पहले विरोध करते नजर आ रहे थे तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है,मैं चुनाव लड़ा रहा हूं पर हैरान कर देने वाली बात यह है कि ऐसे विरोध करने वाले साथ हैं या साथ रहकर धोखा देने पर आमादा है।
घर बैठे चुनाव लड़ाते नजर आए किशन लाल चुनाव लड़ाने का दावा कितना सच है या झूठ, यह तो यह तस्वीरें ही बयां रही है माननीय विधायक बरखेड़ा किशन लाल राजपूत अपने कार्यालय में बैठकर पीलीभीत के बीजेपी प्रत्याशी वरुण गांधी को चुनाव लड़ आ रहे हैं।
Leave a Reply