पीलीभीत। लोकसभा चुनाव में जहां भाजपा ने सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी को प्रत्याशी घोषित किया। सपा बसपा गठबंधन से पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा को मैदान में उतारा है जो पिछड़े वर्ग से ताल्लुक रखने बाली जाति लोध किसान विरादरी से हैं जिनकी संख्या लोकसभा क्षेत्र में काफी है वहीं उनकी पहचान एक ईमानदार नेता के रूप में होती है जो क्षेत्रीय होने के कारण हर किसी के दुखदर्द में काम आते हैं ।उनके छोटे भाई अरुण वर्मा मरौरी ब्लॉक हैं।
भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी देश के एक बड़े राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं ।उनकी पहचान एक राष्ट्रीय नेता की है ।पिछले लोकसभा चुनाव में वह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक थे ।वर्तमान में उनकी माँ केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पीलीभीत से लोकसभा सांसद हैं ।और वरुण गांधी सुल्तानपुर से सांसद हैं ।अब दोनों की सीटें बदल गयी हैं मेनका गांधी अब सुल्तानपुर से चुनाव लड़ेंगी और वरुण गांधी पीलीभीत से।पीलीभीत लोकसभा सीट पर इनका 30 साल से वर्चस्व है ।2014 से पहले भी वरुण गांधी पीलीभीत के सांसद थे ।
रिपोर्ट ज़ाहिद अली ब्यूरो पीलीभीत
Leave a Reply