पीलीभीत भाजपा के कई बार जिला अध्यक्ष रहे सुरेश गंगवार भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बने विधायकों ने दी बधाई

[object Promise]

पीलीभीत । भाजपा के कई बार जिला अध्यक्ष रहे ,वर्तमान में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ललौरी खेड़ा ब्लॉक के ग्राम सैंजना निवासी सुरेश गंगवार को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय परिषद का सदस्य चुना गया है। उन्होंने बीते दिन प्रदेश भाजपा कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया था। आज उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय परिषद सदस्य घोषित किया गया है। बीते दिन ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए स्वतंत्र देव सिंह ने नामांकन भरा था। उनकी घोषणा भी आज प्रदेश अध्यक्ष के लिए हुई है ।

सुरेश गंगवार वर्तमान में जिला योजना समिति के शासन से नामित सदस्य है। उनके राष्ट्रीय परिषद सदस्य चुने जाने पर प्रदेश के पूर्व मंत्री और विधायक रामशरण वर्मा, विधायक किशन लाल राजपूत, विधायक संजय सिंह गंगवार, विधायक बाबूराम पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *