पीलीभीत पूरनपुर में तबरेज अंसारी के हत्यारों को सजा देने के लिये महामहिम राजपाल को संबोधित ज्ञापन दिया गया

पीलीभीत पूरनपुर में तबरेज अंसारी के हत्यारों को सजा देने के लिये महामहिम राजपाल को संबोधित ज्ञापन दिया गया

देश भर में भीड़तंत्र द्वारा की जा रही बेकसूर लोगो की हत्या को लेकर पूरनपुर मे उपजालिधिकारी के द्वारा महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित दिया  ज्ञापन। देश भर मे मॉब लिंचिंग यानी भीड़ तंत्र द्वारा धर्म के नाम पर की जा रही हत्याओ का सिलसिला चरम सीमा पर है दहतगर्दी के हौसले बुलन्द है.ऐसा लग रहा है जैसे कानून का खौफ तो इन लोगों को है ही नहीं न ही उन कातिलों की नजर मे कानून की कोई अहमियत है अकेले निहत्थे इंसानियत पसंद व्यक्ति को दहशतगर्दी का झुंड घेर लेता है और फिर उसके बाद उसे बिजली के खंभे मे बाँधकर लाठी डंडों व धारदार हथियारों से मारा जाता है। यहां तक की पिटते पिटते वह मौत की नींद सो जाता है।

दादरी अफबाह की वजह से अखलाक को भीड़तन्त्र ने मार दिया.पहलू खान .जमशेद. नजीब और दर्जनो लोग भीड़तंत्र द्वारा मोव लिचिंग की बलि चढ़ चुके है। अभी 17 जून  को झांरखंड मे तबरेज अंसारी नामक एक लड़के को भीड द्वारा मारा पीटा गया वह रोता चिल्लाता रहा दया की भीक मांगता रहा सम्बधित विडियों देखने से पता चलता है दहशतगर्द जैसा नारा लगबा रहे थे बो अपनी जान बचाने के लिये बैसे ही नारे लगा रहा था यहाँ तक की 22,जून को तबरेज अंसारी ने दम तोड़ दिया।

लगभग दो माह पहले तबरेज अंसारी की शादी हुई थी जो अपने घर का इकलौता जिम्मेदार था भीड़ तंत्र ने यह सहारा उसके परिबार बालो से छीन लिया पत्र मे कहा मोब लिचिंग के खिलाफ सख्त के सख्त कानून बनाये जाये और तबरेज अंसारी को जिन लोगो ने बेरहमी से मारा उन्हे सख्त से सख्त सजा होनी चाहिये। ज्ञापन देने बालों में राहत बरकाती. मुफ्ती नूर मोहम्मद नादिर बरकाती आकिव खां आरिश खां कासिम हसन.इरफान रजा.नदीम अजहरी.गुफरान बरकातीन नूर हसन. मीनू बरकाती.फरमान खां.शोएव.फैज खां

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *