पीलीभीत पूरनपुर क्षेत्र में जिला गन्ना अधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश

[object Promise]

पीलीभीत। जिला गन्ना अधिकारी पीलीभीत जितेंद्र कुमार मिश्र ने पूरनपुर जोन में चल रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एस सी डी आई पूरनपुर सुनील शुक्ल उपस्थित रहे । डी सी ओ ने बरखेड़ा चीनी मिल क्षेत्र के ग्राम रूजहा में सर्वे कार्य का निरीक्षण किया । सर्वे का कार्य संयुक्त टीम द्वारा किया जा रहा है जिसमे एक सदस्य चीनी मिल का तथा दूसरा गन्ना समिति का रखा गया है।

निरीक्षण के समय चीनी मिल के अब्दुल मदीन तथा गन्ना समिति के अनिल कुमार उपस्थित पाये गए ।  जिला गन्ना अधिकारी ने सर्वे टीम को गुणवत्ता पूर्ण सर्वे करने एवं पेड़ी व शरद कालीन पौधे गन्ने के प्लॉटों का भली भांति परीक्षण कर सही सही सूचनाएं गश्ती केन सर्वे रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश दिए। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने कृषको से सर्वे के समय उपस्थित रहने तथा गन्ना रक्वे के संबंध में अपना घोषणा पत्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *