पीलीभीत पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित से घर पहुंचकर बातचीत की

[object Promise]

रिपोर्ट ज़ाहिद अली
पुलिस अधीक्षक ने थाना माधोटांडा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मैनाकोट पहुंचकर पीड़ित परिवार से बातचीत की पुलिस अधीक्षक पीलीभीत मनोज कुमार सोनकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत रोहित मिश्र ने थाना माधोटांडा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मैनाकोट पहुंचकर थाना न्यूरिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-381/17 धारा-364 भा द वि बनाम अज्ञात की वादिनी श्रीमती गंगादेई पत्नी स्व0 श्री हरमेशलाल एवं उनके परिवार से बातचीत की और पुलिस की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त मुकदमे की विवेचना क्राइम ब्रांच पीलीभीत से थाना माधोटांडा स्थानांतरित करते हुए प्रभारी निरीक्षक माधोटांडा को स्वयं विवेचना ग्रहण करने एवं क्षेत्राधिकारी पूरनपुर को अपने निकट पर्यवेक्षण में विवेचना का शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *