रिपोर्ट ज़ाहिद अली
पीलीभीत पुरानी सब्जी मंडी के गेट पर नगर के विभिन्न मोहल्लों का कूड़ा करकट आदिं गन्दगी पड़ने पर समस्त दुकानदारों व स्थानीय निवासी व सभी महादेव मंदिर के श्रद्धालुओं के अंदर आक्रोश नगरपालिका के इंस्पेक्टर ओर नगरपालिका अध्यक्ष को गन्दगी ना पड़ने को दी लिखित में सूचना। सभी व्यापारियों ने एक जुट होकर नगरपालिका अध्यक्ष को कहा अगर आगे से गन्दगी पड़ेगी तो किया जाएगा आंदोलन।

आज दिनांक (20-03-2020) को सभी व्यापारी, स्थानीय निवासी व श्री सिधेश्वर महादेव मंदिर के श्रद्धालुओं ने लोहा बाजार, मेन रोड स्थित पुरानी सब्जी मंडी के गेट पर नगर के विभिन्न मोहल्लों का कूड़ा-कचरा गन्दगी जिसमे मरे हुए जानवर, मीट, मुर्गों के अवशेष, सिल्ट मैला आदि सब कुछ डाला जाता है।
यह ढ़ेर 10 से 20 मीटर तक का बना जाता है जिससे गंदगी व भीषण बदबू के कारण आने जाने वाले लोगों व स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अत्यधिक परेशानी उस समय होती है। जब आवारा कुत्ते , सूअर आदि इस गंदगी को घसीटकर सड़क पर इधर से उधर व्यापारियों की दुकानों पर फैलाते हैं और सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों पर स्नान आदि करके आते हैं और फिर वह गन्दगी साफ करनी पड़ती है। यहां पुरानी सब्जी मंडी में पुरानी मान्यताओं वाला अति प्राचीन मंदिर भी है। इसमें मंदिर तक जाने में भी श्रद्धालुओं को बहुत परेशानी होती है। इस गंदगी से कभी भी कोई भी संक्रामक रोग फल सकता है। वैसे भी आजकल संक्रामक रोग बहुत तेजी से बढ़ रहा है।
इस गंभीर समस्या की गंभीरता को देखते हुए इस कूड़ा गंदगी डलवाघर की व्यवस्था किसी अन्य स्थान पर करवाई जाए जिससे सभी दुकानदारों व स्थानीय निवासियों आने जाने वाले को इस गंदगी से मुक्ति मिल सके। आज इस गम्भीर समस्या को लेके समस्त व्यापारी सामिल रहे जिसमें गौरव गुप्ता, आशीष पाण्डेय, शैली शर्मा, जे0पी0 शर्मा, राजीव कुमार, रजनीश कुमार, सलीम खां, नितिन अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अनूप मनदेव, सुभाष नाद, दिनेश चंद्र, विपिन कुमार, नीलेश गुप्ता, शरद अग्रवाल, राजीव गुप्ता, राकेश कश्यप आदि सैकड़ों की तादात में व्यापारी मौजूद रहे।
Leave a Reply