पीलीभीत नेशनल हाइवे नo74 पर आज बरतबोझ गांव में एक भयंकर हादसा हो गया जिसमें एक की मौके पर मौत दूसरे की हालत गंभीर
आज एनएच74 पर पीलीभीत बरातबोझ गांव के चार लोग अपने खेत पर काम करके आ रहे थे तभी पीछे से आ रहे डीसीएम ने मारी टक्कर जिससे बरातबोझ निबासी नंदकिशोर s/o रामचंद्र उम्र 20 वर्ष की कुचल कर मौके पर ही म्रत्यु हो गयी दूसरे कालीचरन स/o नत्थूलाल उम्र 30 वर्ष को गंभीर अवस्था मे पीलीभीत जिला अस्पताल ले जाया गया l
जहां से उसकी हालत गंभीर होने के कारण बरेली रेफर किया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है व दो लोग बच गए वे गाड़ी के की हवा से एक तरफ को गिर गए डीसीएम चालक को पकड़ लिया गया था जिसको पब्लिक मार रही थी पुलिस ने मौके पर आकर अपनी सूझबूझ से चालक को बामुश्किल अपने कबजे में लिया और थाने ले गयी घर बालों का कहना है कि हादसे के बाद एम्बुलेंस को फोन किया लेकिन वह नही आई जिससे दुर्घटनाग्रस्त कालीचरन को प्राइवेट वाहन से ले जाना पड़ा।
ये है सरकार की इमरजेंसी सेवा जिसका किसी इमरजेंसी बाले को फायदा नही मिलता। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया डीसीएम को पुलिस ने कब्ज़े में ले लिया मौके पर काफी पुलिस बल मौजूद था।गुस्साए गांव बालों ने हाइवे जाम कर दिया जिसको पुलिस ने समझा कर जाम खुलबया
Leave a Reply