पीलीभीत : नही थम रहा चोरों का आतंक बीसलपुर में दो घरों में चोरों ने दिया चोरी को अंजाम

पीलीभीत : नही थम रहा चोरों का आतंक बीसलपुर में दो घरों में चोरों ने दिया चोरी को अंजाम

पीलीभीत बीसलपुर तहसील के गाँव मडरा सुमन मे बीती रात बदमाशों ने एक शिक्षक के मकान सहित चाट बिक्रेता के मकान से  नगदी सहित 3लाख का सामान उड़ाया l गाँव मडरा के अध्यापक  नवनीत भारद्वाज जो कि  रोहनिया मे शिक्षक पद पर कार्यरत है  बीती रात शिक्षक अपने परिवार के साथ बरामदे मे सो रहे थे तभी आधी रात के समय बदमाशों ने शिक्षक के मकान की बाउंड्री की दीवार फांदकर कमरे मे  प्रबेश कर गये बदमाशों ने कमरे मे रखी सैफ अलमारी से लाखो रूपये के गहने सहित 20हजार की नगदी लूट कर चले गए मामले की सूचना बीसलपुर कोतवाली पुलिस को दे दी गयी  l

उधर चाट बिक्रेता बाबूराम कश्यप के मकान को भी बदमाशों ने निशाना बनाया और बाबूराम के मकान से 20हजार रूपये की नगदी सहित एक सोने की चैन , सोने के कुन्डल चुरा ले गए।क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं कहीं न कहीं पुलिस के ढीले रवैये का ही कारण है कि क्षेत्र में आये दिन चोरी की घटनाएं होती रहती हैं l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *